महासमुंद के हैंडबॉल खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते मेडल। - रोज का खबर

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 26, 2025

महासमुंद के हैंडबॉल खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते मेडल।

“राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में चमके महासमुंद के लाल, बालक वर्ग को सिल्वर और बालिका वर्ग को ब्रॉन्ज।”

महासमुंद। महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के खिलाड़ियों ने जगदलपुर में 21 से 24 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल हैंडबॉल बालक/बालिका 14 वर्ष प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।

बालक वर्ग ने सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग की टीमों को मात देते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता में दूसरा स्थान (सिल्वर मेडल) प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए तीसरा स्थान (ब्रॉन्ज मेडल) हासिल किया।



खिलाड़ियों की झलक:


बालक वर्ग: मुदस्सीर खान, अर्हम अली, तन्मय महिलांग, जीशान अली, आर्यन वर्डे, यश साहू, आकिब अली, सक्षम शर्मा, प्रिंस ध्रुव।


बालिका वर्ग: इंशा फातिमा, विधि सिंह पुंज, मोहिता ठाकुर, चेतना सिदार, महिमा यादव, दीपांशी बेहरा।

इन खिलाड़ियों ने कोच एवं महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के सचिव सैयद इमरान अली के नेतृत्व में रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व किया।


प्रतियोगिता में सफलता मिलने के बाद सभी खिलाड़ियों ने महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष श्री प्रदीप चंद्राकर के नेतृत्व में महासमुंद विधानसभा के लोकप्रिय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से सौजन्य मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक जी ने खिलाड़ियों को मेडल जीतने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर भाजपा जिलामंत्री एवं जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर ने कहा कि खिलाड़ी खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान दें, ताकि हर क्षेत्र में जिले का गौरव बढ़ा सकें।


खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, सहायक संचालक नंदकुमार सिन्हा, समग्र शिक्षा विभाग संचालक रेखराज शर्मा, सहायक जिला खेल अधिकारी सुश्री अंजलि बरमल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती हीना ढालेन व श्री डीगेश ठाकुर सहित जिला हैंडबॉल संघ के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों—राजेश शर्मा, सैयद इरफान अली, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी प्रमेश खरे, कपिल पेंदरिया, रूपेश महिलांग, आशीष कुशवाहा, कुमारी सोनिया बंदे, टिकेश्वर साहू, मनीष चंद्राकर, वैभव मानिकपुरी, आदित्य चंद्राकर, सोनू सोनी, सागर यादव, प्रशांत विवेक दास, मतिहास दास, कोनन अहमद, सिबतेन रजा, अंकुर जैन—ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।


Post Bottom Ad