अंजलि विहार रास-गरबा डांडिया में उमड़ा जनसैलाब, ₹5.73 लाख के पुरस्कार बने आकर्षण का केंद्र। - रोज का खबर

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 26, 2025

अंजलि विहार रास-गरबा डांडिया में उमड़ा जनसैलाब, ₹5.73 लाख के पुरस्कार बने आकर्षण का केंद्र।

  “इतिहास रच रहा अंजलि विहार गरबा – स्कूटियों और लाखों के इनाम बने आकर्षण।”

महासमुंद (पिथौरा)। शारदीय नवरात्र पर्व पर अंजलि विहार कॉलोनी का रास-गरबा डांडिया इस बार इतिहास रच रहा है। माता रानी की आराधना के बीच थिरकते कदम, झूमते सुर और सजे-धजे पंडाल में पारिवारिक उत्साह देखते ही बन रहा है।


समिति ने इस आयोजन को और भव्य बनाने के लिए पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। कुल ₹5,73,000 की पुरस्कार राशि गरबा प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।


✨ पुरस्कार वितरण इस प्रकार है—


प्रथम पुरस्कार: तीन हिस्सों में बाँटा गया—पहला ₹1,01,000, दूसरा ₹41,000 और तीसरा ₹31,000


द्वितीय पुरस्कार: चमचमाती हुई चार स्कूटियां।


तृतीय पुरस्कार: आठ विजेताओं को ₹7,500-7,500


चतुर्थ पुरस्कार: चार विजेताओं को ₹4,000-4,000



महासमुंद जिले में अब तक किसी भी गरबा आयोजन में इतनी बड़ी पुरस्कार राशि घोषित नहीं हुई है। अंजलि विहार कॉलोनी ने यह अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया है। पिछले वर्ष यहां गरबा करने वालों की संख्या ने भी रिकार्ड कायम किया था।


यहां का माहौल पूरी तरह पारिवारिक और धार्मिक है, जहां माता रानी की भक्ति के साथ हर आयु वर्ग के लोग गरबे की ताल पर थिरकते हैं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है—

"आइए, माता रानी के इस भव्य दरबार में गरबे की गूंज के साथ पारिवारिक सौहार्द का आनंद लें और इतिहास रचते इस आयोजन के साक्षी बनें।"

 




 

Post Bottom Ad