भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया फल वितरण। - रोज का खबर

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 19, 2025

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया फल वितरण।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया फल वितरण।

 पिथौरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में मरीजों को फल वितरित किए।


कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों से कुशलक्षेम पूछते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। फल वितरण के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के सेवाभावी जीवन और जनकल्याणकारी योजनाओं की भी चर्चा की।


इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री दुलिकेशन साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी, सरजू तिवारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय डड़सेना, युवा मोर्चा महामंत्री सौरभ अग्रवाल, पार्षद भीमा रौतिया, पुष्पकांत पटेल तथा कौशल मानिकपुरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post Bottom Ad