सागुनढाप सहकारी समिति में उजागर हुआ बड़ा घोटाला, 989.89क्वींटल धान की कमी , 3068659रु राशि वसुली की जाएगी। - रोज का खबर

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 1, 2025

सागुनढाप सहकारी समिति में उजागर हुआ बड़ा घोटाला, 989.89क्वींटल धान की कमी , 3068659रु राशि वसुली की जाएगी।

 सागुनढाप सहकारी समिति में उजागर हुआ बड़ा घोटाला, 989.89क्वींटल धान की कमी , 3068659रु राशि वसुली की जाएगी।


महासमुंद (साग़ुनढाप)// महासमुंद जिले के पिथौरा तहसील अंतर्गत सागुनढाप सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्र में बड़ा घोटाला उजागर हुआ हे जिसके अंतर्गत वर्ष 2024- 25 की धान खरीदी में 989.89 क्वींटल धान की कमी पाई गई है। 

   जानकारी हो कि 20 सितंबर की बैठक में किसानों द्वारा उपंजीयक महासमुंद और कलेक्टर महासमुंद से शिकायत किया गया था एवं सोसायटी अध्यक्ष मथमढी बढ़ाई एवं प्रभारी हीरालाल साव पर कार्यवाही की मांग की गई थी ।

  जिला महासमुंद उपायुक्त द्वारा गठित जांच दल बैठाया गया था जो कि दिनांक 30-10-25 को जांच अधिकारी संजय कुमार गुप्ता (सहकारी निरीक्षक उपायुक्त कार्यालय महासमुंद)की टीम ने जांच किया जिसमें कोई भी साक्ष्य दस्तावेज समिति द्वारा उपलब्ध नहीं कर पाई जिसे डीएमओ से प्राप्त अंतिम मिलान पत्रक द्वारा मिलान किया गया जिसमें 989.89 क्विंटल धान की कमी पाई गई हे जिसकी  राशि 3068659 रु बनती है जिसे प्रकरण दर्ज कर सम्बंधित कर्मचारी के ऊपर वसूली की कार्यवाही की जाएगी ।

  जांच अधिकारी द्वारा जानकारी आया कि उक्त धान की कमी को सहकारी समिति अधिनियम धारा 58(B) के तहत प्रकरण दर्ज कर केस दर्ज किया जाएगा जिसमें वसूली की कार्यवाही की जाती है।

    किसानों एवं समिति सदस्यों  द्वारा जानकारी लेने पर बताया गया कि अगर इस जांच पर  जॉच दल द्वारा कार्यवाहीं न होने की स्थिति में इस साल होने वाले धान खरीदी का पुर जोर बहिष्कार किया जाएगा। मथमढी बढाई प्राधिकृत रूप से अध्यक्ष के पद पर था जिसे हटाया गया था 

सबसे बड़ा सवाल लेकिन वह फिर से स्थगन आदेश लेकर फिर से अध्यक्ष पद पर बैठ गया है।

Post Bottom Ad