विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सांकरा में कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, आगामी कार्ययोजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा। - रोज का खबर

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 25, 2025

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सांकरा में कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, आगामी कार्ययोजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा।

सांकरा मंडल की बैठक में संगठनात्मक मजबूती, विधायक डॉ संपत अग्रवाल बोले-संगठन की मजबूती ही विजय की कुंजी।


सांकरा/बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सांकरा स्थित समरसता भवन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल सांकरा के ऊर्जावान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक एवं भेट मुलाकात की। यह बैठक आगामी कार्य योजनाओं को अंतिम रूप देने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।


विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के विकास और जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की और भविष्य की रणनीति पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।


विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बैठक में आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और आपकी निष्ठा, लगन एवं समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और प्रत्येक पात्र नागरिक को उनका लाभ मिले।


आगामी समय में, हमें 'जन-जन तक पहुंच' के सिद्धांत पर काम करना है। प्रत्येक बूथ पर संगठन की सक्रियता और जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हमें अपनी सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और नीतियों को प्रभावशाली ढंग से जनता के सामने रखना है।


उन्होंने आगे कहा कि मेरा आपसे आग्रह है कि आप सभी आपसी समन्वय और एकजुटता बनाए रखें। किसी भी चुनौती का सामना सामूहिक रूप से और सकारात्मक सोच के साथ करें। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारी मेहनत और समर्पण ही प्रदेश और देश के विकास में हमारी सहभागिता को सिद्ध करता है। हमें आगामी सभी चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए अभी से कमर कसनी होगी। प्रत्येक कार्यकर्ता को संकल्प लेना होगा कि वह अपने क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा और संदेश को प्रभावी रूप से फैलाएगा। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उन्हें दूर करने का हर संभव प्रयास करें। आपकी सक्रियता ही पार्टी की जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी।


विधायक डॉ. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे संगठन के अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और जनता के बीच पार्टी की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएं। बैठक में मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने विधायक के मार्गदर्शन पर कार्य करने का संकल्प लिया। यह बैठक सांकरा मंडल में भाजपा की आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए एक नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाली साबित हुई।

Post Bottom Ad