✨ पिथौरा अंजलि विहार का गरबा आज फाइनल – थिरकते कदम, झूमते सुर और इनामों की धूम!
महासमुंद (पिथौरा)। शारदीय नवरात्र पर्व पर अंजलि विहार कॉलोनी का रास-गरबा डांडिया आज फाइनल में पहुंच चुका है और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। माता रानी की भक्ति और थिरकते कदमों के बीच पंडाल में सजावट और पारिवारिक उमंग देखते ही बन रही है।
आयोजन समिति ने इस बार गरबा प्रेमियों के लिए कुल ₹5,73,000 की पुरस्कार राशि और चार चमचमाती स्कूटियां रखी हैं, जो इस फाइनल को इतिहास का सबसे भव्य गरबा आयोजन बना रही हैं।
🎁 पुरस्कार वितरण इस प्रकार—
प्रथम पुरस्कार: ₹1,01,000, ₹41,000 और ₹31,000
द्वितीय पुरस्कार: चार स्कूटियां
तृतीय पुरस्कार: आठ विजेताओं को ₹7,500-7,500
चतुर्थ पुरस्कार: चार विजेताओं को ₹4,000-4,000
महासमुंद जिले में अब तक किसी भी गरबा आयोजन में इतनी बड़ी पुरस्कार राशि घोषित नहीं हुई है। फाइनल में हजारों की भीड़ माता रानी की स्तुति और गरबे की ताल पर थिरकते हुए इतिहास का हिस्सा बनेगी।
समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है—
"आइए, माता रानी के इस भव्य दरबार में गरबे की गूंज के साथ पारिवारिक सौहार्द का आनंद लें और इतिहास रचते इस आयोजन के साक्षी बनें।" 🚩



