महासमुंद के 7 हैंडबॉल खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन।
महासमुंद। महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के 07 बालक खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के कोच एवं सचिव सैयद इमरान अली ने बताया कि हाल ही में महासमुंद में आयोजित संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
चयनित खिलाड़ियों में मयंक कोसरे, दीपक बंजारे, प्रतुल चंद्राकर, शेलराज साहू, सिद्धार्थ पंकज, मयंक अवाड़े और प्रवीण पटेल शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी 06 से 09 अक्टूबर तक महासमुंद में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल हैंडबॉल बालक 17 वर्ष प्रतियोगिता में रायपुर जोन के कोच सैयद इमरान अली के नेतृत्व में महासमुंद जिला की ओर से रायपुर जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता से पूर्व सभी खिलाड़ियों ने महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर से सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर माननीय योगेश्वर राजू सिन्हा (विधायक, महासमुंद विधानसभा) एवं प्रदीप चंद्राकर (अध्यक्ष, जिला हैंडबॉल संघ महासमुंद) ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
खिलाड़ियों को बधाई देने वालों में श्री इंद्रजीत सिंह खालसा (आयुक्त, भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़), श्री विजय लहरे (जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद), श्री नंदकुमार सिन्हा (सहायक संचालक शिक्षा विभाग), श्री रेखराज शर्मा (संचालक, समग्र शिक्षा विभाग), सुश्री अंजलि बरमल (सहायक जिला खेल अधिकारी), श्री लीलाधर सिन्हा (विकासखंड शिक्षा अधिकारी), श्रीमती हीना ढालेन (सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी), श्री डीगेश्वर ठाकुर, महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ खिलाड़ी राजेश शर्मा, सैयद इरफान अली, अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी प्रमेश खरे, कपिल पेंदरिया, रूपेश महिलांग, आशीष कुशवाहा, सोनिया बंदे, टिकेश्वर साहू, मनीष चंद्राकर, वैभव मानिकपुरी, आदित्य चंद्राकर, सोनू सोनी, सागर यादव, प्रशांत विवेक दास, मतिहास दास, कोनन अहमद, सिब्तेन रजा एवं अंकुर जैन शामिल रहे।
सभी ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त की कि महासमुंद के खिलाड़ी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

