महासमुंद जिले के 12 हैंडबॉल खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन। - रोज का खबर

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, October 10, 2025

महासमुंद जिले के 12 हैंडबॉल खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन।

विधायक और पदाधिकारियों ने दी अग्रिम शुभकामनाएं।

महासमुंद। महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के 12 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय स्कूल हैंडबॉल बालक/बालिका 19 वर्ष वर्ग प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

संघ के कोच एवं सचिव सैयद इमरान अली ने बताया कि महासमुंद में हाल ही में आयोजित संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उनका चयन हुआ है।



चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं —

बालक वर्ग: लोकेश चौहान, हनी बेलदार, मनीष यादव, पुष्कर साहू, कान्हा ध्रुव, अक्षत स्वामी, दीपांशु दुबे

बालिका वर्ग: ईरम फातिमा, श्रुति निषाद, रामेश्वरी यादव, शीतल सिन्हा, ईश्वरी साहू


ये सभी खिलाड़ी दिनांक 10 से 13 अक्टूबर तक कबीरधाम में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर जोन के कोच सैयद इमरान अली के नेतृत्व में महासमुंद जिले की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे।


इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, तथा कई गणमान्य नागरिकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने वालों में श्री इंद्रजीत सिंह खालसा गोल्डी (आयुक्त, भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़), श्री विजय लहरे (जिला शिक्षा अधिकारी), श्री नंदकुमार सिन्हा (सहायक संचालक, शिक्षा विभाग), सुश्री अंजलि बरमल (सहायक जिला खेल अधिकारी), श्री लीलाधर सिन्हा (विकासखंड शिक्षा अधिकारी), श्रीमती हीना ढालेंन (सहायक बीईओ), तथा महासमुंद जिला हैंडबॉल संघ के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ खिलाड़ी — राजेश शर्मा, प्रमेश खरे, कपिल पेंदरिया, रूपेश महिलांग, आशीष कुशवाहा, सोनिया बंदे, टिकेश्वर साहू, मनीष चंद्राकर, वैभव मानिकपुरी, आदित्य चंद्राकर, सोनू सोनी, सागर यादव, प्रशांत विवेक दास, मतिहास दास, कोनन अहमद, सिब्तेन रजा, अंकुर जैन आदि उपस्थित रहे।


सभी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

Post Bottom Ad