महासमुंद के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन। - रोज का खबर

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 20, 2025

महासमुंद के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन।

 महासमुंद के 16 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन।

महासमुंद। जगदलपुर में 21 से 24 सितंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय स्कूल हैंडबॉल प्रतियोगिता (बालक-बालिका 14 वर्ष वर्ग) में महासमुंद जिले से 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।


बालक वर्ग में मुदस्सीर खान, अर्हम अली, तन्मय महिलांग, जीशान अली, आर्यन वर्डे, यश साहू, आकिब अली, सक्षम शर्मा और प्रिंस ध्रुव का चयन हुआ है। वहीं बालिका वर्ग से इंशा फातिमा, विधि सिंह, पुंज मोहित ठाकुर, चेतना सिदार, महिमा यादव और दीपांशी का चयन हुआ है।

सभी खिलाड़ी कोच सैयद इमरान अली के नेतृत्व में महासमुंद जिले की ओर से रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। संघ के उपाध्यक्ष रूपेश महिलांग ने बताया कि रायपुर जोन के हैंडबॉल बालक कोच के रूप में सैयद इमरान अली तथा मैनेजर के रूप में आशीष कुशवाहा को नियुक्त किया गया है।


प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले मिनी स्टेडियम हैंडबॉल ग्राउंड महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर सहित शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं नगर पालिका प्रतिनिधि उपस्थित थे।


खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने वालों में जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, सहायक संचालक शिक्षा विभाग नंदकुमार सिन्हा, सहायक संचालक सतीश नायर, सहायक जिला खेल अधिकारी अंजलि बरमल, बीईओ लीलाधर सिन्हा, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, संचालक एवं व्यायाम शिक्षक, जिला हैंडबॉल संघ पदाधिकारी एवं वरिष्ठ खिलाड़ी शामिल रहे।


Post Bottom Ad