गढ़फुलझर में अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का आत्मीय स्वागत, गुरुद्वारा साहेब गढ़फुलझर में टेका मत्था। - रोज का खबर

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 29, 2025

गढ़फुलझर में अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का आत्मीय स्वागत, गुरुद्वारा साहेब गढ़फुलझर में टेका मत्था।

गढ़फुलझर में अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का आत्मीय स्वागत, गुरुद्वारा साहेब गढ़फुलझर में टेका मत्था।

महासमुंद //  छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह छाबड़ा का एकदिवसीय प्रवास शुक्रवार को गढ़फुलझर में हुआ। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम स्थित पुरातन गुरुनानक गुरुद्वारा साहेब में मत्था टेककर प्रदेश व क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।


अध्यक्ष छाबड़ा जी का बसना विधानसभा से विशेष आत्मीय संबंध रहा है। वे लंबे समय तक भाजपा के बसना विधानसभा प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों के दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और मार्गदर्शन प्रदान किया। इसी कारण बसना क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उनके प्रति गहरा सम्मान और लगाव है।


गुरुद्वारा साहेब परिसर में पहुंचने पर समाजजन, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मंडप में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल गढ़फुलझर के अध्यक्ष नरहरी पोर्ते एवं उनकी पूरी टीम, गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद थे।


अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गढ़फुलझर का यह गुरुद्वारा ऐतिहासिक महत्व रखता है। बताया जाता है कि गुरु नानक देव जी जगन्नाथपुरी यात्रा के दौरान इस स्थान पर दो दिन तक रुके थे। आज भी गुरुनानक जी के नाम पर यहां भूमि दर्ज है, जो हमारे लिए गौरव का विषय है।


उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गढ़फुलझर में लगभग 12 एकड़ भूमि में विशाल गुरुद्वारा निर्माण की योजना बनाई जा रही है। इस दिशा में आवश्यक कार्यवाही और शासन-प्रशासन को अवगत करवाने की बात भी उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी, बल्कि पर्यटन और सांस्कृतिक दृष्टि से भी क्षेत्र के विकास में योगदान देगी।


छाबड़ा जी ने अपने संबोधन में कहा कि बसना विधानसभा उनके दिल के बेहद करीब है। यहां के लोगों का स्नेह, सहयोग और विश्वास हमेशा उन्हें प्रेरित करता रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी वे समाज और संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।


इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी उनके मार्गदर्शन को याद करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में भाजपा मांडल गढ़फुलझर  के अध्यक्ष नरहरि पोर्ते प्रहलाद साहू निमित्त साहू कमलेश साव भोज कुमार साव मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव सुरेश साहू कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुरद्वारा श्री नानकसर साहिब के प्रधान हरजिंदर सिंह हरजु रिंकू ओबेरॉय बल्लू वीर जी पत्रकार रोमी सलूजा हरपाल सिंह मंजीत सिंह जी रायपुर गुहराम बंजारा सरपंच श्रीमती हरप्रीत कौर हरजु महिपाल सिंह जटाल जगपाल सिंह जटाल जितेंद्र सिंह बंटी ललित सिंह सतपाल सिंह जसपाल सिंह अवतार सिंह मनमोहन दास वैष्णव  दुष्यंत पांडे द्वारका पांडे खैरा रविंदर कोर    दलजीत कौर सरोज कोर कुलदीप कौर सिमरन कौर मुस्कान कौर तनवीर कौर प्रीतम कौर सहित  जन उपस्थित रहे

Post Bottom Ad