प्रदेश उपाध्यक्ष रूपकुमारी को बिलासपुर संगठन प्रभारी की नई जिम्मेदारी
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्रीय विस्तार को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। महासमुंद की सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को बिलासपुर शहर की संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्रीमती चौधरी अब बिलासपुर शहर संगठन के सभी प्रमुख कार्यक्रमों, सांगठनिक गतिविधियों, समन्वय तथा राजनैतिक रणनीतियों के संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह नियुक्ति उनके संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और विस्तृत जनसंपर्क कौशल को देखते हुए की गई है। माना जा रहा है कि उनके मार्गदर्शन में बिलासपुर में भाजपा की सांगठनिक गतिविधियों को नई ऊर्जा, दिशा और गति मिलेगी।
नियुक्ति के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पदाधिकारियों का कहना है कि श्रीमती चौधरी के नेतृत्व में बिलासपुर शहर संगठन और अधिक सुदृढ़, सक्रिय और परिणाममुखी बनकर उभरेगा।
