50 लाख रुपए का धान घोटाला, ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनी। - रोज का खबर

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 30, 2025

50 लाख रुपए का धान घोटाला, ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनी।

सागुनढाप सहकारी समिति में उजागर हुआ बड़ा घोटाला, खरीदी प्रभारी पर कार्रवाई की माँग तेज।

महासमुंद। जिले के सागुनढाप सहकारी समिति के धान खरीदी केंद्र में लगभग 50 लाख रुपए के घोटाले का खुलासा हुआ है। वर्ष 2024-25 की खरीदी में प्रभारी मथामणि बढ़ाई व हरिलाल साव पर 1514.40 क्विंटल धान (लगभग 50 लाख रुपए) का गबन करने का आरोप लगा है।


20 सितंबर को समिति की बैठक में सभी कर्मचारियों से पूछताछ की गई, जिसमें धान राशि अधिकृत खाते में न जाकर निजी खातों में ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई। इस मामले में समिति सदस्यों और किसानों ने उपपंजीयक महासमुंद व कलेक्टर महासमुंद शिकायत की है और कड़ी नाराज़गी जताते हुए दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की माँग की है। मांग पूरी ना होने पर चक्का जाम तथा आगामी धान खरीदी का किसानों द्वारा बहिष्कार किया जाएगा 


किसानों  में इतना रोष कि उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि आगामी दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो 6 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजमार्ग NH-53 पर चक्का जाम किया जाएगा।




Post Bottom Ad