जीएसटी 2.0 सुधार का भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वागत। - रोज का खबर

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 23, 2025

जीएसटी 2.0 सुधार का भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वागत।

 जीएसटी 2.0 सुधार का भाजपा युवा मोर्चा ने किया स्वागत।

पिथौरा। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय नायक ने सोमवार 22 सितंबर से लागू होने वाले जीएसटी 2.0 सुधार का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों और जनता-हितैषी निर्णयों का परिणाम है।


अजय नायक ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के पहले दिन प्रधानमंत्री ने देश की 140 करोड़ जनता को तोहफा दिया है। नई दरों के लागू होने से दूध एवं डेयरी उत्पाद, नमकीन, मिठाई, सूखे मेवे, साबुन, टूथपेस्ट, कपड़े, जूते-चप्पल, घरेलू सामान, दवाइयां, बच्चों की किताबें, नोटबुक और पेंसिल जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुएं अब सस्ती होंगी। वहीं मोटरसाइकिल, कार और किसानों के लिए ट्रैक्टर पर भी कीमतों में राहत मिलेगी।


उन्होंने कहा कि इस सुधार से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की जेब पर बोझ कम होगा। घर के खर्च घटने से बची राशि परिवार की अन्य जरूरतों पर खर्च की जा सकेगी। इसके साथ ही व्यापार में बढ़ोतरी होगी और देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।


अजय नायक ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि हम सब मिलकर इस ऐतिहासिक सुधार का स्वागत करें और नए भारत के निर्माण में योगदान दें।

Post Bottom Ad