पिथौरा ब्लॉक में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की मासिक बैठक हुई संपन्न। - रोज का खबर

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 22, 2025

पिथौरा ब्लॉक में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की मासिक बैठक हुई संपन्न।

पिथौरा ब्लॉक में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की मासिक बैठक हुई संपन्न।

महासमुंद(पिथौरा)// छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के  निर्देशानुसार एवं महासमुंद जिला अध्यक्ष बलराज नायडू के मार्गदर्शन में जिला सचिव गौरव चंद्राकर  के नेतृत्व में पिथौरा के नगर वन विभाग रेस्ट हाउस  में पत्रकारों का मासिक बैठक हुआ संपन्न। यह मासिक बैठक हर महीना होती है, इस बैठक के माध्यम से संगठन के विस्तार के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष बलराज नायडू ने कहा 

गांव में या गांव से बाहर कोई भी मंदिर जिसकी देखरेख गांव वाले नहीं कर रहे हैं उसे मंदिर का जीर्णोद्धार स्वयं के खर्चे से किया जाएगा 


यूनियन के द्वारा लोगों से की साफ सफाई हेतु अपील।


जंगली जानवरों के लिए फलदार और छायादार पौधे लगाए जाएंगे और उसकी देखभाल तथा सरंक्षण करने का संकल्प लिया। पिथौरा यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश साव ने अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न स्कूलों में वृक्षा रोपण करने का संकल्प लिया हैं। वृक्षारोपण के कई फायदे हैं, जिनमें पर्यावरण, स्वास्थ्य और आर्थिक लाभ शामिल हैं। वृक्ष वायु को शुद्ध करते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं, जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद करते हैं, और वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करते हैं। 


जिला अध्यक्ष बलराज नायडू , ब्लाक अध्यक्ष राजेश साव एवं यूनियन के पत्रकारों ने पूनम मानिकपुरी का स्वागत किया।


आज के बैठक में हमारे यूनियन , (परिवार) में नए सदस्य के रूप में पूनम मानिकपूरी जी का प्रवेश हुआ है, मानिकपुरी जी सन् 2006 में नवभारत प्रिंट मीडिया रिपोर्टर के रूप में अपने करियर का शुरुआत किया, छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की एकता व सक्रियता को देखते हुए आज छ. ग. जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन में शामिल हुए, यूनियन के सभी पत्रकारों ने पूनम मानिकपुरी जी का स्वागत अभिनंदन कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।


आज की मासिक बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष बलराज नायडू , अध्यक्ष राजेश साव , उपाध्यक्ष कीर्ति पाण्डेय , जिला सचिव गौरव चन्द्राकर , जिला संगठन सचिव संतराम कुर्रे , जिला सहसचिव राजा शुक्ला ,जिला सहसचिव लोकनाथ खूंटे , जिला सलाहकार संतोष गुप्ता , मिडिया प्रभारी बद्रीप्रशाद दुबे , सदस्य राजा बाबू उपाध्याय , युवराज चौहान , चंद्रशेखर सिदार , गयाराम मिरी सहित पत्रकार उपस्थित में बैठक संपन्न हुआ।

Post Bottom Ad