महासमुंद की लोकप्रिय सांसद रूप कुमारी चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त।
महासमुंद। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। इस नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।
पिथौरा नगर में कार्यकर्ताओं ने फटाके फोड़कर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की। नगर के युवा भाजपा नेता श्री मनमीत सिंह छाबड़ा (रिक्की) ने बधाई देते हुए कहा कि सांसद रूप कुमारी चौधरी हमेशा अपने क्षेत्र के विकास के लिए मुखर रही हैं और पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपा जाना गर्व की बात है और वे निश्चित रूप से अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी।
